फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water meters will be installed on every connection, water will be available 24 hours

Azamgarh News: हर कनेक्शन पर वाटर मीटर लगेंगे, मिलेगा 24 घंटे पानी

Mon, 07 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Water meters will be installed on every connection, water will be available 24 hours
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अंतर्गत आने वाले हरबंशपुर वार्ड के लोगों को नवंबर 2025 तक 24 घंटे पानी मिलने लगेगा। हर नल कनेक्शन पर वाटर मीटर लगाया जाएगा। इसमें विश्वकर्मा मंदिर के पास बनी पानी की टंकी को प्रयोग में लिया गया है। कार्यदायी संस्था ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के हरबंशपुर वार्ड में पेयजल की समस्या है। अधिकांश लोगों के घरों तक टोंटी का पानी सही से न पहुंचने के कारण उनके लिए हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है। वहीं, जिनके घरों में सबमर्सिबल लगा हुआ है, उनको पानी की कोई समस्या नहीं है। वार्ड में घरों की संख्या पहले से काफी अधिक हो गई है। नगर पालिका सबके घरों तक नल से जल नहीं पहुंचा पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए शासन के निर्देश पर 24 घंटे पानी देने के लिए वार्ड का चयन किया गया। इसके बाद जल निगम नगरीय की तरफ से पाइप लाइन बिछाने, हाउस कनेक्शन देने, पंप हाउस की स्थापना करने सहित अन्य कार्यों के लिए 7.51 करोड़ का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। शासन ने इसकी मंजूरी भी दे दी। बीते दिसंबर माह से पहले ही काम शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन कार्यदायी संस्था ने तीन माह बाद काम शुरू किया। 7.51 करोड़ से वार्ड में 21.31 किमी पाइप लाइन बिछाकर 776 नए नल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नल कनेक्शन पर वाटर मीटर लगाया जाएगा। विश्वकर्मा मंदिर के पास बनी पानी की टंकी को प्रयोग में लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने पानी टंकी की मरम्मत, पंप हाउस की स्थापना कराने के बाद पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया है। इसके बाद नल कनेक्शन देने के साथ ही सभी कनेक्शनों पर वाटर मीटर लगेगा। नवंबर 2025 तक कार्य को पूरा कर वार्ड के लोगों को 24 घंटा पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शहर के हरबंशपुर वार्ड का चयन 24 घंटे पानी देने के लिए हुआ है। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है। हर कनेक्शन पर वाटर मीटर लगेंगे। नवंबर 2025 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर 7.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- जियाउल हक, एक्सईएन जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed