फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level started decreasing, problems not

कम होने लगा जलस्तर लेकिन कम नहीं हो रही समस्याएं

Mon, 24 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water level started decreasing, problems not
अजमतगढ़ ब्लॉक के महुला गांव बाढ़ के पानी से डूबा, नाव से जाते लोग।-ग्राउंड रिपोर्ट के लिए। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। घाघरा नदी के जलस्तर में घटाव का सिलसिला शुरू हो गया है। नदी का जलस्तर तो कम हो रहा है लेकिन देवारावासियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोग नाव के सहारे ही अपने पशुओं के चारे की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 72.55 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को 17 सेमी घटकर 72.38 मीटर पर आ गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 70 सेमी अधिक है। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर रविवार की शाम 71.71 मीटर दर्ज किया गया था। यहां जलस्तर 18 सेमी घटकर 71.53 मीटर पर आ गया। यहां खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 113 सेमी अधिक है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। जल स्तर तो घट रहा है पर समस्याएं नहीं कम हो रही हैं। आज भी संपर्क मार्ग डूबे हुए हैं। लोगों को आवागमन के लिए नाव ही साधन है। लोग पशुओं का चारा महुला गढ़वल बांध से दक्षिण काफी दूर से काट कर नाव से ला रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ से अब भी 80 गांव की सवा लाख आबादी पूर्ण रूप से प्रभावित है। 300 से अधिक नाव चलाई जा रही है। राहत कार्य के लिए नाव के साथ दवा भी दी जा रही है। तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग व राजस्व विभाग की टीम बनाकर लोगों की समस्या के समाधान के लिए भेजी जा रही हैं। नुकसान का सर्वे पानी हटते ही राजस्व कर्मी करेंगे और उसका उचित मुआवजा मिल जाएगा। बाढ़ राहत पैकेट, अनाज व तेल का वितरण किया जा रहा है। किरोसिन बांट दिया गया है। बाढ़ राहत पैकेट 1400 परिवार में दिया जा चुका है। बिना पैसे का राशन भी गांव में वितरित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाव डूबी, चार वर्षीय बालक की हालत गंभीर
लाटघाट। रौनापार के महुला गांव में बाढ़ के पानी होने से लोग नाव से सफर कर रहे हैं। सोमवार को मेघपुर मुसहर बस्ती से सात आठ लोग नाव से महुला बाजार आ रहे थे। इसमें विकास, गणेश, धूलिया, धूलिया, सुनीता, नाव में बैठी थी। जैसे ही नाव कुछ दूर गई नाव पलट गई। इसमें मेघपुरपुर निवासी विकास (4), दो महिला नाव से नीचे गिर गईं। पानी से 10 मिनट बाद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। इसमें विकास की हालत गंभीर है। विकास को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुला पहुंचे। डा. एफएन सिद्दीकी ने उन्हें आजमगढ़ सदर के लिए रेफर कर दिया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना दोपहर 12 बजे की है।

अजमतगढ़ ब्लॉक का महुला गांव में बाढ़ के पानी से घिरा मकान, मकान की छत पर खड़ी महिला।-ग्राउंड रिपोर?

अजमतगढ़ ब्लॉक का महुला गांव में बाढ़ के पानी से घिरा मकान, मकान की छत पर खड़ी महिला।-ग्राउंड रिपोर?- फोटो : AZAMGARH

अजमतगढ़ ब्लॉक का महुला गांव में बाढ़ के पानी में डूबा अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुला।-ग्रा?

अजमतगढ़ ब्लॉक का महुला गांव में बाढ़ के पानी में डूबा अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुला।-ग्रा?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed