फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level receding, erosion intensifies; 50 bighas of land swallowed by the river.

Azamgarh News: घट रहा जलस्तर, कटान हुई तेज, 50 बीघा जमीन नदी में समाई

Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water level receding, erosion intensifies; 50 bighas of land swallowed by the river.
बरामदपुर गांव के सामने हो रही कटान। संवाद
सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। हालांकि जलस्तर घटने से फिलहाल बाढ़ का खतरा कम हुआ है, लेकिन नदी किनारे बसे गांवों में खेत और घर कटान की चपेट में आने की आशंका है।
विज्ञापन

अब तक लगभग 50 बीघा जमीन घाघरा की धारा में विलीन हो चुकी है। जलस्तर अभी भी लाल निशान के ऊपर है। सगड़ी तहसील के सहबदिया, बरामदपुर, देवारा खास राजा, महाराज जी का पुरवा और अचल नगर जैसे इलाकों में कटान हो रही है, हालांकि अभी इसकी गति धीमी है।
विज्ञापन

नदी की धारा के किनारों से टकराने के कारण खेतों के किनारे की जमीन कटने लगी है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। बरामदपुर गांव के निवासी दिनेश पटेल ने बताया कि पानी घटने के बाद नदी किनारे कटान शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन कटान बढ़ने पर खेत बचाना मुश्किल हो जाएगा। सहबदिया गांव के श्री राम ने कहा कि पानी कम होने के बावजूद किनारे की जमीन लगातार कट रही है।
देवारा खास राजा के पारस यादव ने बताया कि हाजीपुर गोला पुल के ठीक पूर्व दिशा में कटान हो रही है, जिससे खेत नदी में समाते जा रहे हैं। अब तक लगभग 50 बीघा जमीन कट चुकी है।
तहसील प्रशासन द्वारा 14 गांवों में 25 नावों का संचालन किया जा रहा है। सहबदिया, परासिया, गांगेपुर, चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा, बांका, बूढ़न पट्टी, सोनौरा, भदौरा मकरंद, आराजी अजगरा मगरवी, अचल नगर, हैदराबाद, शिवपुरी और देवारा जदीद जैसे इलाकों में आज भी पानी फैला हुआ है।
00
जलस्तर की स्थिति
बदरहुआ नाले पर शुक्रवार शाम चार बजे जलस्तर 72.09 मीटर था, जो शनिवार को 49 सेंटीमीटर घटकर 71.60 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर जलस्तर 71.28 मीटर से 51 सेंटीमीटर घटकर 70.77 मीटर हो गया। डिघिया नाले का जलस्तर न्यूनतम 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। वहीं, बदरहुआ नाले पर न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है।

00वर्जन
सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने के बावजूद कटान का खतरा बना हुआ है। हमारी ओर से नावों का संचालन किया जा रहा है। स्थिति पर हमारी नजर है, जरूरत पड़ने पर और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। -संजीव कुमार राय, एसडीएम सगड़ी।

बरामदपुर गांव के सामने हो रही कटान। संवाद

बरामदपुर गांव के सामने हो रही कटान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed