फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level of the Ghagra river caught the Dighiya drain in Azamgarh

आजमगढ़ में डिघिया नाले पर घ्राघरा नदी के जलस्तर ने पकड़ा गेज

Tue, 23 Jun 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Water level of the Ghagra river caught the Dighiya drain in Azamgarh
लाटघाट। मानसून आने के साथ ही कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसका परिणाम है कि देवारा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को नदी ने डिघिया नाले पर गेज को पकड़ लिया। जबकि बदरहुंआ में अभी पानी गेज तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में कटान का भय सताने लगा है। घाघरा नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर 68.10 मीटर से गेज शुरू होता है। यहां पर नदी 68.69 मीटर पर पहुंच गई है। जबकि यहां का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर है। वहीं नदी के जलस्तर ने बदरहुंआ नाले पर गेज को नहीं छुआ है। यहां पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर है। घाघरा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने से तटवर्ती गांव में कटान को लेकर भय व्याप्त है। बताते चलें कि देवारा खास राजा के पश्चिमी उत्तरी छोर पर जगधर और राम दरस का घर है जहां पानी टकरा रहा है। रामचंदर पहले ही घर छोड़कर रौनापार विस्थापित हो चुके हैं। वहीं जलस्तर बढ़ने से इसके किनारे बसे गांवों के लोगों की निगाहें नदी के जलस्तर पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed