फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level of Ghaghra started increasing again, two residential huts drowned

फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, दो मड़इयां कटान की जद में

Tue, 28 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Water level of Ghaghra started increasing again, two residential huts drowned
लाटघाट। सगड़ी तहसील की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढने के साथ ही नदी में कटान तेज हो गई है। मंगलवार को दो आवासीय मड़इयां कटान की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.52 मीटर था। जो मंगलवार को एक सेमी बढक़र 71.53 मीटर पर पहुंच गया। यहां पर नदी खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 16 सेमी नीचे बह रही है। वहीं डिघिया नाले पर सोमवार की शाम नदी का जलस्तर 70.52 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार को तीन सेमी बढक़र 70.55 मीटर पर पहुंच गया है। यहां नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 15 सेमी ऊपर है। जलस्तर बढने के साथ ही घाघरा नदी ने कटान तेज कर दी है। कटान से देवारा खास राजा, अचल नगर के दुबान व सेमरी में कटान से 25 बीघा जमीन व दो लोगों की आवासीय मड़ई घाघरा में समा गई। गांव में घाघरा ने कटान तेज कर दी है। कटान में दो मकान और 20 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हो गई। इस दौरान एसडीएम सगडी़ अरविंद सिह ने सभी चिन्हित कटान पीड़ितों को नोटिस जारी किया है कि इस दौतान ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की जरूरत है। देवारा खास राजा के सेमरी में घाघा नदी कटा कररही है। ग्रामीणों ने कटान की सूचना तहसील मुख्यालय पर दी। एसडीएम ने बताया कि नदी का जलस्तर घट रहा है। जिससे नदी धीर-धीरे कटान कर रही है। ऐसे में तट के निकट बसे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं। एसडीएम ने बताया कि जिन ग्रामीणों के मकान कट रहे हैं। जमीन नदी में समाहित हो रही है, उनकी सूची राजस्व विभाग से मांगी गई है। सभी पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed