फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level of Ghaghra is decreasing, erosion is increasing

Azamgarh News: घाघरा का जलस्तर घट रहा, कटान तेज

Sun, 30 Jul 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Water level of Ghaghra is decreasing, erosion is increasing
सगड़ी तहसील के देवारांचल में घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटा में 13 से 12 सेमी घटने से कटान तेज हो गई है। शुक्रवार तक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी थी। जो डिघिया नाले पर 20 सेमी नीचे बह रही थी। ऐसा लगा रहा था कि नदी शनिवार को लाल निशान के पार हो जाएगी। जलस्तर में कमी से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लगातार चार दिनों से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर घटना शुरु हो गया है। बढ़ने घटने के कारण कटान तेज हो गई है। गांव के संपर्क मार्ग टूट रहे हैं। जिससे किसान चिंतित हैं। घाघरा नदी के घटने बढ़ने से किसानों की खेती योग्य जमीन कटती जा रही है। ऊपर से पानी डिस्चार्ज होने से घाघरा नदी दो-तीन बढ़ने के बाद शनिवार से घटने लगी है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत उर्दिहा औरा सहबदिया में कटान तेज हो गई है। सहबदिया, उर्दिहा गांव के किसानों की जमीन कटती जा रही है। घाघरा नदी का जलस्तर घटने से किसानों को बाढ़ की आहट से राहत मिली है, पर तेजी से हो रही कटान ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। सहबदिया गांव के किसानों का शनिवार को भी 25 बीघा और उर्दिहा गांव के किसानों की 20 बीघा जमीन घाघरा की कटान में जा चुकी है। घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर शुक्रवार की शाम चार बजे 70.92 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को 13 सेमी घटकर 70.79 मीटर पर पहुंच गया। बदरहुंआ नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। डिघिया नाला का जलस्तर शुक्रवार की शाम 70.20 मीटर था जो शनिवार को 12 सेमी घटकर 70.08 मीटर हो गया। यहां पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 और अधिकतम 72.59 मीटर है। पहाड़ों पर अधिक वर्षा होने से बैराजों से लगातार पानी डिस्चार्ज हो रहा है। शनिवार को कुल 262406 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जिसमें शारदा बैराज से 126629 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 134435 क्यूसेक और सरयू से 1342 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed