फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level of Ghaghra increased by 92 cm in 24 hours

24 घंटे में 92 सेमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water level of Ghaghra increased by 92 cm in 24 hours
लाटघाट। उत्तराखंड और नेपाल में हुई बारिश के बाद घाघरा नदी में छोड़े गए पानी का असर अब दिखने लगा है। सगड़ी तहसील के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में विगत 24 घंटे में 92 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही देवारा खास राजा, गांगेपुर और परसिया में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में बदरहुआ नाले पर 92 सेंटीमीटर बढ़ा। रविवार को बदरहुंआ नाले पर जलस्तर 70 .03 मीटर दर्ज किया गया जो 92 सेमी बढ़कर सोमवार को 70.95 मीटर हो गया । डिघिया नाले पर रविवार को गेज शून्य था। सोमवार को बढ़कर 70.34 सेमी पर बह रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर पानी छोड़े जाने के बाद से लगातार बढ़ रहा है। वहीं परसिया गागेपुर में कटान तेज हो गई है। 227000 क्यूसेक पानी वर्तमान में डिस्चार्ज हो रहा है। ऊपर पानी घटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है पानी कम डिस्चार्ज होने से खतरा टल गया है। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बाढ़ से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी और लोगों को सचेत कर दिया था। घाघरा नदी के बढ़ाव से देवारा खास राजा, गांगेपुर और परसिया में कटान तेज हो गई है। जिसके कारण तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की धड़कन तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed