फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level crosses red mark on Dighia gauge

Azamgarh News: डिघिया गेज पर लाल निशान से पार हुआ जलस्तर

Sun, 21 Jul 2024 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Water level crosses red mark on Dighia gauge
सगड़ी तहसील की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली सरयू नदी का जलस्तर 15 दिन में दूसरी बार डिघिया गेज पर लाल निशान को पार कर गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तीन गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी चढ़ आया है। देवारा खास राजा में दो शौचालय कटान की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन


15 दिन के अंदर दूसरी बार सरयू नदी डिघिया गेज पर खतरा बिंदू को पार कर गई है। बदरहुंआ नाले पर शनिवार की शाम नदी का जलस्तर 71.16 मीटर दर्ज किया गया था, जो रविवार को 26 सेमी बढ़कर 71.42 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर शनिवार को नदी का जलस्तर 70.37 मीटर दर्ज किया गया था, जो रविवार को 33 सेमी बढ़कर 70.70 मीटर हो गया। बदरहुंआ का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है। डिघिया नाले का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है। नदी के बढ़ते जलस्तर से देवारावासियों को एक बार फिर से बाढ़ का डर सताने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। देवारा खास राजा गांव के विरेंद्र और केडी का शौचालय कटकर घाघरा में विलीन हो गया। कटान होने से देवारा खास राजा गांव के झगरहवा बस्ती के ग्रामीणों की भी धड़कनें बढ़ गई हैं। जलस्तर बढ़ने से तटबंध के अंदर बसे तीन गांव सोनौरा, शाहडीह और बांका के संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ आया है। रास्तों पर पानी चढ़ने के कारण लोग उसके बीच से होकर आवागमन करने को विवश हैं। नदी में कुल दो लाख 81 हजार 164 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इसमें शारदा बैराज से एक लाख 38 हजार 707 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से एक लाख 37 हजार 234 क्यूसेक और सरयू बैराज से पांच हजार 223 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इससे जलस्तर में अभी कमी होने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed