फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water left from Kataraniya Ghat, then the Ghaghra increased

कतरैनिया घाट से छूटा पानी, फिर बढ़ी घाघरा

Sat, 11 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Water left from Kataraniya Ghat, then the Ghaghra increased
देवारा क्षेत्र के देवारा खास राजा में नाव से स्कूल जाते बच्चें। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। नदी के जलस्तर में बढ़ाव कतरैनिया घाट से छूटे पानी के कारण हो रहा है। जलस्तर में बढ़ाव के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

बाढ़ ग्रस्त एरिया में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से जहां तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी वहीं शनिवार से एक बार फिर कतरैनिया से पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जल स्तर बढ़ने के साथ ही कटान शुरू हो गई है। शनिवार को नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने के बाद नदी खतरे के निशान से डिघिया नाले पर 25 सेमी ऊपर और बदरहुंआ पर 25 सेमी नीचे बह रही है। अभी गांवों में बाढ़ के पानी घुसने लायक स्थिति नहीं बनी है। उधर, घाघरा नदी ने गांगेपुर बगहवा में नदी कटान का दायरा बढ़ाते हुए धान व गन्ने की फसल की कटान तेज कर दिया है। अचल नगर में भी खेतिहर इलाकों को तेजी से काट रही है। साहडीह, सोनौरा, अजगरा, मगर्वी, आराजी अजगरा जाने वाले रास्ते पर अभी भी पानी चल रहा है और लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर 70.64 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को बढ़कर 70.75 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। शुक्रवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.34 मीटर दर्ज किया गया था जो शनिवार को 71.43 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। इस नदी डिघिया में 11 सेमी और बदरहुंआ में नौ सेमी बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed