फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water filled up to one foot on the road leading to the village, passersby upset

गांव जाने वाले मार्ग पर एक फुट तक भरा पानी, राहगीर परेशान

Sun, 27 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Water filled up to one foot on the road leading to the village, passersby upset
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के हड़वां गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धनराज राजभर के स्मारक स्थल तक जाने के लिए गांव में उनके नाम से द्वार बना है। द्वार से स्मारक तक जाने वाली सड़क पर लगभग एक फुट जलभराव हो गया है। लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी स्मारक तक जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राजभर बस्ती के लोग इसी सड़क से होकर आते-जाते हैं। जल निकासी न हो पाने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है और कुछ जगहों पर कीचड़ हो गया है। आए दिन लोग गिर कर घायल होते है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र धीरज कुमार ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है और नालियों की सफाई तक नहीं होती है। इससे जलभराव हो जाता है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। गांव के बाबूराम, विजय राजभर, धीरज राजभर, सोनू, सरवन राजभर, कमलेश, उसरी राजभर एवं निर्मल ने जल्द से जल्द जल जमाव की समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed