फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water filled in school premises, danger on building

विद्यालय परिसर में जमे पानी से भवन पर मंड़राया खतरा

Mon, 28 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water filled in school premises, danger on building
बाजार गोसाई हरैया के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगा पानी। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। शिक्षा क्षेत्र हरैया के कन्या जूनियर हाई स्कूल बनावे बाजार गोसाईं में बारिश के बाद से तीन फीट तक पानी जमा हुआ है। पानी जमा होने से जहां विद्यालय में रखा सारा सामान भीग गया है वहीं 20 वर्ष पुरानी बिल्डिंग पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

कन्या पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय बनावे बाजार गोसाई में प्रधानाध्यापक मुरलीधर पांडे अकेले शिक्षक हैं। उन्हें बाढ़ के समय ही खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय बनावे पर अटैच कर दिया गया है। वर्षा होने पर विद्यालय में काफी पानी जमा हो गया है। जिससे जमीन पर रखे चार्ट, टाट पट्टी आदि भीग गए हैं। स्कूल के कागजात कुछ प्राइमरी विद्यालय में तो कुछ अलमारी में ऊपर रखे गए हैं। प्रधानाध्यापक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारा अटैचमेंट प्राथमिक विद्यालय में किया गया है और यह बाढ़ के समय कर दिया गया। जबकि हमने खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित सूचना दी है कि विद्यालय में पानी जमा हो जाता है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से आज भी विद्यालय में लगभग तीन फुट पानी जमा हुआ है। इतना ही नहीं विद्यालय भवन निर्माण की करीब 20 साल से ऊपर हो गया। इसी तरह पानी जमा रहा तो विद्यालय का भवन भी कभी भी भरभरा कर गिर सकता है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed