फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water cooler disappeared after installation

Azamgarh News: लगने के बाद गायब हो गए वाटर कूलर

Fri, 21 Apr 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water cooler disappeared after installation
आजमगढ़। नगरपालिका द्वारा जगह-जगह शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर के साथ ही प्याऊ लगाए गए थे। वर्तमान में वाटर कूलर धरातल से गायब हो चुके हैं, जो प्याऊ बने हैं उनकी भी हालत खस्ता है। क्योंकि इनमें से कई कुछ दिन चलने के बाद बंद हुए तो फिर नहीं चले और कुछ पर लोगों ने कब्जा जमा लिया है। कुछ जगहों पर सिर्फ ढांचा खड़ा है, कुछ लोगों ने होर्डिंग और बैनर लगाकर इसे प्रचार का माध्यम बना लिया है। कुछ जगहों पर लोग इसके ऊपर सामान टांगकर अपनी दुकान चला रहे हैं। वर्तमान में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। लू के कारण लोगों के गले सूख रहे हैं। जिसके कारण उन्हें हर समय पानी की जरूरत महसूस हो रही है। वाटर कूलर और प्याऊ नहीं मिलने के कारण लोगों को दुकानों से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौक पर लगे प्याऊ पर मालियों का कब्जा
आजमगढ़। नगर के मुख्य चौक पर नगर पालिका द्वारा पहले एक वाटर कूलर लगाया गया था। कुछ दिन चलने के बाद यह वाटर कूलर बंद हो गया। इसकी मरम्मत करने की बजाए नगरपालिका ने उसे वहां से हटा दिया। इसके बाद उसके स्थान पर दो प्याऊ लगाए गए। जिसमें से देवी मंदिर के पास लगा प्याऊ तो चल रहा है। मुख्य चौक पर लगे प्याऊ पर फूल माना विक्रेताओं का कब्जा हो गया है। इनके द्वारा प्याऊ की टोटियां पर फूल माला टांगकर बिक्री की जाती है।
विज्ञापन

कोतवाली के पास बने प्याऊ में लोगों ने बनाया आशियाना
आजमगढ़। नगरपालिका द्वारा नगर कोतवाली के बगल में एक प्याऊ लगाया गया है। लगने के बाद से ही यह प्याऊ नहीं चला और कुछ लोगों द्वारा इस पर कब्जा जमा लिया गया। उनके द्वारा इस स्थान को कपड़ों के गट्ठर से भर दिया गया है। वर्तमान में उनका परिवार उसी स्थान पर रहता है और उसी में खाता और सोता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याऊ बना प्रचार का जरिया
आजमगढ़। नगर के बवाली मोड़ पर नगरपालिका द्वारा एक प्याऊ का निर्माण किया गया था। कुछ दिन चलने के बाद यह प्याऊ बंद हो गया। इसके बाद से लोगों ने इसे प्रचार का जरिया बना लिया है। इतना ही नहीं प्राइवेट वाहन संचालक इसके छाए में सुबह और शाम को बैठकर गाड़ियों की बुकिंग करते हैं।
वाटर कूलर बना कपड़ा दान भंडार
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा नगर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगाया गया था। कुछ दिन चलने के बाद यह भी बंद हो गया लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई। धीरे-धीरे इसका सारा सामान गायब हो गया। सामाजिक संगठन प्रयास ने इसे कपड़ा दान पात्र बना दिया।
कूड़े में पटा दलालघाट का प्याऊ
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा दलालघाट तिराहे पर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ का निर्माण कराया गया। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी इसका ध्यान नहीं रखा गया। प्याऊ तो चालू है लेकिन इसके ईद-गिर्द इतनी गंदगी है कि लोग वहां जाना गंवारा नहीं करते। पानी पीने की बात ही दूर है। लगने के बाद से इसकी साफ-सफाई भी नहीं कराई गई है।

यह मामला हमारे आने से पहले का है। इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जो प्याऊ बंद पड़े हैं उनकी मरम्मत कराई जाएगी और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
मनोज कुमार, ईओ नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed