फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Watchman found dead in shack

मंड़ई में मृत पड़ा मिला चौकीदार

Tue, 27 Oct 2020 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Watchman found dead in shack
रानी की सराय। गोपालपुर गांव निवासी चौकीदार सोमवार की रात मंड़ई में सोया था। मंगलवार की सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। देखा तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा था। सूचना पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव निवासी कतवारू सिंह (58) पुत्र कन्हैया सिंह रानी की सराय थाने में चौकीदार था। सोमवार की रात वह अपने मंड़ई में सो रहा था। मंगलवार की सुबह काफी देर तक वह नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। कई बार बुलाने पर भी वह कुछ नहीं बोले तो परिजन पास पहुंचे तो पता चला कि वह मर चुके थे। इस पर परिजनों ने सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही एसओ रामायन सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एसओ ने बताया कि मृतक काफी शराब पीता था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed