फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Waste lit is disposed of, spreading pollution

रद्दी जला कर रहे निस्तारित, फैला रहे प्रदूषण

Fri, 29 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Waste lit is disposed of, spreading pollution
कलेक्ट्रेट पर जलाया जात रद्दी कागज। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। किसी भी तरह के कूड़ा-कचरा को जला कर निस्तारित करने पर रोक है। इसके बाद भी जिले में जगह-जगह कूड़ा जला कर निस्तारित किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि प्रशासनिक अमला भी इससे अछूता नहीं है। कलेक्ट्रेट भवन के पास ही शुक्रवार को भारी मात्रा में रद्दी कागजात जला कर निस्तारित किए गए। जिससे पूरे क्षेत्र में प्रदूषण फैला नजर आया। लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की नजर इस ओर नहीं गई।
विज्ञापन

अभी कुछ दिनों पूर्व ही मंडलायुक्त वीवी पंत ने नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा-कचड़ा जला कर निस्तारित न होने देने का निर्देश नपा प्रशासन को दिया था। डीएम के इस फरमान के चंद दिनों के बाद ही कलेक्ट्रेट प्रशासन अपनी बिल्डिंग के पास ही शुक्रवार को भारी मात्रा में रद्दी कागजात जला कर निस्तारित किया। रद्दी जलाए जाने से उठ रहे धुंए से आसपास के लोगों के अलावा राहगीर भी परेशान नजर आए। मंडलायुक्त के आदेश की भी आवहेलना हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। प्रतिदिन कहीं न कहीं रद्दी के अलावा कूड़ा-कचड़ा जला कर निस्तारित किया जा रहा है। शुक्रवार को दिन भर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में रद्दी जलाए जाने से उठ रहे धुंए के चलते प्रदूषण फैला नजर आया।
विज्ञापन

वार्षिक मुआयने के लिए चल रही सफाई
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट का वार्षिक मुआयना किया जाना है। जिसे लेकर ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी कार्यालयों में साफ-सफाई का कार्य जोरशोर से चल रहा है और इस दौरान निकलने वाले रद्दी को जला कर निस्तारित किया जा रहा है। जबकि ऐसा होना नहीं चाहिए। क्योकि जब प्रशासनिक कार्यालयों से निकले रद्दी जला कर निस्तारित किए जाएंगे तो आम जनता भी ऐसा करेगी और उसे रोकेगा कौन, क्योकि रोकने वाला प्रशासनिक अमला स्वयं रद्दी जला कर निस्तारित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी जिम्मेदारी कूड़ा जलने से रोकना है और नपा क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा नहीं जल रहा है। कलेक्ट्रेट के पास यदि रद्दी जलाई जा रही है तो उसमें हम कुछ नहीं कर सकते। जिनके द्वारा रद्दी जलवाई जा रही है वहीं इसके बारे में कुछ बता सकते है।
शुभनाथ प्रसाद, ईओ, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed