फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Was the reason for the defeat of Dharmendra Yadav in the 2022 Lok Sabha by-elections.

Azamgarh News: लोकसभा उपचुनाव में धर्मेंंद्र यादव की हार की वजह बने थे जमाली

Thu, 29 Feb 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Was the reason for the defeat of Dharmendra Yadav in the 2022 Lok Sabha by-elections.
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे जिले के राजनीतिक समीकरण में बदलाव देखने को मिल रहा है। 2022 के लोकसभा उपचुनाव में सपा की हार का कारण बनने वाले शाह आलम गुड्डू जमाली ने बुधवार को हाथी छोड़ साइकिल की सवारी कर ली। नीले गमछे की जगह लाल टोपी पहन ली। इसके जरिये सपा अपना किला अभेद बनाना चाहती है।
विज्ञापन


मायावती के करीबी नेताओं में शुमार और बसपा से दो बार मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे शाह आलम गुड्डू जमाली ने बुधवार से सपा की राजनीति शुरू कर दी। दरअसल, बसपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में गुड्डू जमाली को मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ाया था। इसी तरह 2022 के उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव से मुकाबला हुआ। दोनों ही चुनावों में शाह आलम गुड्डू जमाली भले ही नहीं जीत सके, लेकिन सपा की मुश्किल बढ़ाए रखी। इन चुनावाें में जमाली को करीब ढाई-ढाई लाख मत मिले थे। लोकसभा उपचुनाव में तो सपा नेता धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


00

जमाली को खूब मिले थे वोट

2014 के लोकसभा चुनाव में सपा नेता मुलायम सिंह यादव को 340306 मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी रहे रमाकांत यादव को 277102 मत मिल पाए थे। बसपा के शाह आलम गुड्डू जमाली को 266528 मत प्राप्त हुए थे। इसी तरह 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन हो गया। इस कारण जमाली चुनाव नहीं लड़ सके। 2022 में लोकसभा उपचुनाव हुआ तो शाह आलम को 266210 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में धर्मेंद्र यादव और निरहुआ को पछाड़ा

गुड्डू जमाली ने लोकसभा उपचुनाव के दौरान मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मत प्राप्त किया था। मुबारकपुर विधानसभाक्षेत्र मुस्लिम बहुल है। लिहाजा, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को पछाड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed