फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Was selling mobile cheaply at railway station, arrested

Azamgarh News: रेलवे स्टेशन पर सस्ते में बेच रहा था मोबाइल, गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Was selling mobile cheaply at railway station, arrested
आजमगढ़। जीआरपी थाने की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रविवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सस्ते दर पर मोबाइल बेच रहे एक व्यक्ति को प्लेटफार्म एक से गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिराथु वार्ड नंबर दो का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से आठ हजार रुपया नकद और एक मोबाइल बरामद किया है। जीआरपी आजमगढ़ पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर लगे आजमगढ़ साइन बोर्ड के पास एक युवक खड़े होकर आने-जाने वाले यात्रियों को मोबाइल दिखाकर सस्ते दाम में बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। घेराबंदी करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ हजार रुपये नकदी और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कहीं मोबाइल चोरी के तो नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed