फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Warrant B will be served as soon as it arrives in UP

मुख्तार की पेशी के लिए कवायद में जुटी आजमगढ़ पुलिस, यूपी आते ही तामील कराया जाएगा वारंट बी

Mon, 05 Apr 2021 12:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 05 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Warrant B will be served as soon as it arrives in UP
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

माफिया मुख्तार अंसारी की आजमगढ़ जिले के गैंगेस्टर कोर्ट में पेशी होनी है जिसके लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगातार कवायद में जुटी हुई है। अब जब पंजाब सरकार 8 अप्रैल तक मुख्तार को यूपी भेजने को तैयार हो चुका है तो जिले में भी उसकी पेशी की तैयारी में पुलिस महकमा जुटा हुआ है।

विज्ञापन


महकमे की मानें तो मुख्तार के यूपी में आते ही उसकी जिले में पेशी को लेकर वारंट बी तामील करा दी जाएगी। माफिया व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिले के तरवां थाने में गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज है। तरवां थाना क्षेत्र के ऐराखुर्द में सड़क निर्माण ठेके के विवाद में ठेकेदार पर मुख्तार गैंग ने फायरिंग किया था।
विज्ञापन


जिसमें दो मजदूर घायल हुए थे, जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ठेकेदार ने इस बाबत तरवां थाने में मुख्तार समेत उनके कारिंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद माफियाओं पर शिकंजा कसे जाने की कवायद शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने टॉप टेन अपराधियों की सूची जारी किया तो उसमें मुख्तार का नाम भी शामिल था। जिस पर जिले में भी उसकी गैंगशीट खोल दी गई और तरवां के ऐराखुर्द में हुए मजदूर की गोली मार कर हत्या प्रकरण को लेकर मुख्तार समेत उसके 10 सहयोगियों पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया।

मुख्तार की पेशी के लिए जनपद पुलिस मुकदमा दर्ज कराने के बाद से ही कवायद में जुट गई थी। मुकदमे के आईओ रहे तत्कालीन एसओ मेंहनगर व वर्तमान में स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव कई बार पंजाब के रूपनगर जेल वारंट बी ले कर गए थे, लेकिन हर बार मुख्तार द्वारा मेडिकल लगा कर पेशी से बचने का प्रयास किया गया।


अभी हाल में ही गैंगेस्टर कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा जेल अधीक्षक रूपनगर कारागार को पत्र लिख कर पीजीआई चंडीगढ़ से मुख्तार के स्वास्थ्य की जांच करा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। वहीं अब पंजाब सरकार मुख्तार को यूपी भेजने को तैयार है तो वहीं प्रदेश में भी बांदा जेल में मुख्तार को रखे जाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। स्वाट टीम प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्तार के यूपी में आते ही उसकी पेशी के लिए वारंट बी तामील करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed