फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Warned to stop work if honorarium is not received

Azamgarh News: मानदेय नहीं मिलने पर काम ठप करने को चेताया

Wed, 17 May 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Warned to stop work if honorarium is not received
आशा संगिनियों ने बुधवार को उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें चार माह का बकाया मानदेय का भुगतान किये जाने की मांग की गई। साथ ही भुगतान न होने पर कार्य ठप करने की चेतावनी दी गई। उनका कहना है कि पिछले फरवरी माह से लेकर अब तक चार माह का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन में कहा है कि मानदेय न मिलने से उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। चेताया कि यदि 20 मई तक भुगतान नहीं किया गया तो काम ठप कर आंदोलन किया जाएगा। आशा चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष 2018 से 2022 तक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का भी भुगतान अधर में लटका है। इस दौरान लक्ष्मीना देवी, माया राय, सीमा राय, केवली देवी, राजमती, सुभावती, शबाना, प्रेमशीला, याशमीन बानो, मंसा यादव, सरिता देवी, आशा चौहान आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed