फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Waiting for panchayat elections ends, voting will be held on April 19

पंचायत चुनाव का इंतजार खत्म, 19 अप्रैल को होगा मतदान

Fri, 26 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Waiting for panchayat elections ends, voting will be held on April 19
कलेक्टेट के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को अटकलों को विराम लगाते हुए पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने भी जिले में अधिसूचना जारी कर दी। जनपद में नामांकन की प्रक्रिया सात अप्रैल से शुरू होगी और दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने बताया कि मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसके लिए शनिवार को अधिसूचना जारी करने के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो जाएगा। सात और आठ अप्रैल को नामांकन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन ब्लाक मुख्यालयों और जिला पंचायत सदस्य का नामांकन जिला मुख्यालय पर होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लाक मुख्यालय और जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की बिक्री जिला मुख्यालय पर होगी। नौ अप्रैल और 10 अप्रैल को सुबह आठ बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 11 अप्रैल को सुबह आठ से तीन बजे के बीच नाम वापसी हो सकेगी। तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतगणना दो मई को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जनपद की 278 न्याय पंचायतों में कुल 1858 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें 2104 बीडीसी, 84 जिला पंचायत सदस्य, 22820 ग्राम पंचायत सदस्य और 1858 ग्राम प्रधान पदों के लिए चुनाव होंगे। इस चुनाव में कुल 3720084 मतदाता भाग लेंगे। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 2064 मतदान केंद्र और 6229 बूथ बनाए गए हैं। जनपद को 44 जोन और 278 सेेक्टरों में बांटकर हर जोन और सेक्टर में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। चुनाव के लिए 23 आरओ और 286 एआरओ की तैनाती की गई है। साथ ही 21 प्रभारी अधिकारी और 46 सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के दूसरे जिलों से बुलाए जाएंगे मतदान कार्मिक
आजमगढ़। इस बार आयोग की ओर से एक ही दिन पूरे जनपद में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते ज्यादा मतदान कार्मिकों और वाहनों की जरूरत पड़ेगी। डीएम ने बताया कि जनपद में मतदान के लिए कुल 6229 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसके लिए 29900 कर्मिकों की जरूरत है, जिसमें 2728 कार्मिकों की कमी पड़ रही है। उनको दूसरे जिलों से बुलाया जाएगा। कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 398 हल्के वाहनों की जरूरत है, जिसमें 103 वाहन जनपद में उपलब्ध हैं। इसके अलावा 1700 भारी वाहनों की जरूरत होगी। जनपद में 473 वाहन ही उपलब्ध हैं। इसके लिए 295 शासकीय हल्के वाहन और 1327 बसों की व्यवस्था मंडल के अन्य जिलों से की जाएगी।

कलेक्ट्रेट परिसर में बना कंट्रोल रूम
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष संख्या- 48 में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। उप संचालक चकबंदी को इसका प्रभारी बनाया गया है। जिनका मोबाइल नंबर- 9450119403 है। इनके साथ तीन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो आठ-आठ घंटे के तीन शिफ्टों में लगातार 24 घंटे कार्य करेंगे। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के 11 दूरभाष कनेक्शन स्थापित किए जा रहे हैं। यहां एक टोल फ्री नंबर भी स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed