फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wage cutting instructions

निरीक्षण में वेतन काटने का निर्देश

Sat, 29 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 29 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wage cutting instructions
निरीक्षण में वेतन काटने का निर्देश
स्थानीय चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण शनिवार को डीडीसी ने किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीडीसी ने इसको गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का                   निर्देश दिया।     
विज्ञापन

 
औचक निरीक्षण में पहुंची डीडीसी ऋतु सुहास ने सबसे पहले एसओसी कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें विजय कुमार मिश्रा को छोड़कर बाकी सभी एसीओ आफिस से नदारद मिले। पूछने पर पता चला कि देवेंद्र पांडेय छुट्टी पर हैं। बाकी लोग नेहरू हाल गए हैं। इस पर डीडीसी ने तत्काल नेहरू हाल में फोन किया तो वहां से बताया गया कि सिर्फ एसीओ सतीश श्रीवास्तव ही वहां मौजूद हैं। लेकिन तीन एसीओ नवनीत मिश्रा, मैनेजर सिंह और विजेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। इसके अलावा पेशकार संजय भारती भी कार्यालय बंद कर  नदारद थे। जिसके कारण वह उस कार्यालय में फाइल नहीं देख सकीं।
विज्ञापन


सभी आफिस की मुकदमा पत्रावली देखने के बाद डीडीसी ने निर्देश दिया कि फाइलों का जल्द निस्तारण किया जाए। उसी बीच 12 साल पुरानी एक फाईल टिल्ठू बनाम सरकार मिली, जिसे देखकर डीडीसी भड़क गई। उन्होंने कहा कि इस फाइल का निस्तारण कर दिया जाए और जो लोग अनुपस्थित हैं उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। साथ ही अनुपस्थित लोगों ने उनकी अनुपस्थिति का कारण भी पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed