फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   VP Singh did the work of empowering the exploited and backward

शोषितों, पिछड़ों को हक दिलाने का काम किया वीपी सिंह ने

Sat, 28 Nov 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
VP Singh did the work of empowering the exploited and backward
आजमगढ़। अखिल भारतीय समरसता विचार मंच के तत्वावधान में कलेक्टे्रट स्थित रिक्शा स्टैंड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। इसके बाद सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए आजाद नेता ने कहा कि स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह शोषित, दबे कुचले और पिछड़ों की आवाज उठाते थे और उनके लिए काम किया। कहा कि देश किसी एक व्यक्ति का नहीं, यह देश हिंदू, मुसलमान, सिक्ख, बौद्ध का देश है। जिसने मिलकर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ा। जो लोग देश की आजादी में हिस्सा ही नहीं लिए वह आज देश के मालिक बन बैठे है। हम सभी को इस देश की एकता-अखंडता को सजो कर रखना होगा, तभी एक-दूसरे के बीच नफरत फैलाने वालों को मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर इबीएम मशीन से वोट न कराकार बैलेट पेपर से वोटिंग कराई जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है और किसान, मजदूर, बुनकर, दलित, पिछड़ों का सपना साकार हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन मुन्नू मौर्य ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता तेजबहादुर यादव, रामअवध यादव, रामबुझारत यादव, शाह शमीम, दिनेश यादव, कैलाश यादव, शाहिद फारुकी, सुभाष यादव, दीपचंद्र विशारद, शंकर राम प्रधान, आदिल खान, अरमान,राशिद अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed