फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vitamin A supplements will be given to 5.64 lakh children

Azamgarh News: 5.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक

Mon, 29 Dec 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vitamin A supplements will be given to 5.64 lakh children
आजमगढ़। बच्चों को कुपोषण और आंखों से जुड़ी बीमारियों से बचाने के लिए जिले में विटामिन-ए पिलाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान एक माह तक सभी ब्लॉकों में चलेगा। इसके तहत बुधवार और शनिवार को आयोजित होने वाले कुल 215 वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्रों में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक की आयु के कुल पांच लाख 64 हजार 627 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सबसे अधिक बच्चे बिलरियागंज ब्लाॅक और सबसे कम बच्चे मुबारकपुर नगरपालिका में चिह्नित किए गए हैं। अभियान का शुभारंभ सीएमओ डा. एनआर वर्मा ने बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाकर कर चुके हैं। सीएमओ ने सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अभियान की निर्धारित तिथियों पर अपने बच्चों को नजदीकी वीएचएसएनडी सत्र स्थल पर अवश्य ले जाएं।
विज्ञापन

विटामिन-ए बच्चों की आंखों की रोशनी, रोग प्रतिरोधक क्षमता और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसकी कमी से बच्चों में कुपोषण, बार-बार संक्रमण और अंधेपन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत 564627 बच्चों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. एनआर वर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed