{"_id":"6a3ad4425a348864460ef934","slug":"vishal-singh-chandel-elected-as-president-bindresh-yadav-as-general-secretary-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-152360-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विशाल सिंह चंदेल अध्यक्ष, बिंद्रेश यादव महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विशाल सिंह चंदेल अध्यक्ष, बिंद्रेश यादव महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
अंबारी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा फूलपुर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंगलवार को संपन्न हुए चुनाव में लेखपालों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। अध्यक्ष पद पर विशाल सिंह चंदेल तथा महामंत्री पद पर बिंद्रेश कुमार यादव निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विशाल सिंह चंदेल को 41 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनू गिरी को 37 मत मिले। इस प्रकार विशाल सिंह चंदेल ने चार मतों से जीत दर्ज की। वहीं महामंत्री पद के चुनाव में बिंद्रेश कुमार यादव को 39 मत मिले, जबकि सौरभ राय को 38 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध घोषित किया गया, जिससे बिंद्रेश कुमार यादव एक मत से विजयी घोषित किए गए।
फूलपुर तहसील में कुल 84 लेखपाल हैं, जिनमें से 78 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन प्रक्रिया जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल चौहान, जिलामंत्री उपेंद्र यादव, सदर तहसील अध्यक्ष राकेश यादव एवं तहसील मंत्री कृष्ण कुमार नायक की देखरेख में संपन्न हुई। संवाद