फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Virendra occupies the post of president and Neeraj occupies the post of minister

Azamgarh News: अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र और मंत्री पद पर नीरज का कब्जा

Fri, 20 Dec 2024 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Virendra occupies the post of president and Neeraj occupies the post of minister
आजमगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को मतगणना के साथ सकुशल संपन्न हो गया। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार यादव और मंत्री पद पर नीरज द्विवेदी को को विजयी घोषित किया गया। मतगणना के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूलों से लाद दिया। मतगणना में अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार यादव 797 मत पाकर जीते। उनके निकटतम प्रतिबंध वीरेंद्र प्रताप सिंह को 435 मत मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा इस पद के अन्य प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह को 307 मत, प्रभाकर सिंह को 238 मत तथा अशोक कुमार पांडेय को मात्र 54 मत मिले। मंत्री पद पर नीरज द्विवेदी 839 मत पाकर निर्वाचित हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंद्र कुमार यादव को 614 मत मिले। इस पद के अन्य पांच प्रत्याशियों रतिभान सिंह को 71, मनीष कुमार को 47, सोरख यादव को 38, संतोष दुबे को 20 तथा त्रिभुवन सिंह को 12 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तारिक मसूद अब्बासी 614 मत पाकर विजयी हुए। इस पद के अन्य प्रत्याशी ईश्वर शरण लाल को 301 मत, हरिकेश यादव को 268 मत, निर्मल वर्मा स्वर्णकार को 244 मत, शांति स्वरूप मिश्रा को 231 मत तथा देवेंद्र प्रसाद राम को 143 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर अमित कुमार राय 742 मत तथा महेंद्र यादव 674 मत पाकर विजयी हुए।
विज्ञापन

इस पद के अन्य तीन प्रत्याशियों आबू ताल्हा 579 मत, हरि कुमार राम 573 तथा श्रवण कुमार सिंह को 494 मत पाकर संतोष करना पड़ा। सहमंत्री के तीन पदों पर जितेंद्र यादव 849 मत, राजेश कुमार 652 मत तथा प्रशांत राय 551 मत पाकर निर्वाचित हुए। इस पद के अन्य आठ प्रत्याशियों में मिथिलेश गुप्ता को 530, पंकज सिंह को 490 , कृष्णानंद यादव 429, संदीप तिवारी 378 , अखिलेश कुमार 351, ध्रुव कुमार मिश्रा 295, सफीउद्दीन उर्फ मशाल 234 तथा अशोक राय को 227 मत ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार मिश्रा 847 मत पाकर जीते। जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 796 मत मिले। ऑडिटर के पद पर राम बदन मेहता 849 मत पाकर जीते। उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी राममिलन चौहान को 820 मत मिले। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर पर जगदीश यादव 955 , कमला प्रसाद मौर्य 935 , देश दीपक श्रीवास्तव 929, उपेंद्र कुमार मिश्रा 848, जितेंद्र कुमार 839 तथा शिव प्रसाद चौहान 776 मत पाकर जीते।

इस पद के अन्य प्रत्याशियों में नीरज कुमार पांडे 740, अशोक वर्मा 732, सुरेंद्र कुमार 710, राना गोपाल सिंह 678 तथा शिशिर कुमार अस्थाना को 655 मत मिले। कनिष्ठ कार्यकारिणी के केवल छह प्रत्याशी ही होने के कारण महेंद्र सरोज, सैयद हामिद हसन, लाल बहादुर चौहान, देवेंद्र यादव, अजय कुमार तथा जयवीर यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed