फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Viral video of youth beating naked

युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो वायरल

Wed, 08 Sep 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:31 PM IST
सार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव निवासी एक युवक (20) गांव की किसी लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा है। बताया जाता है कि युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया था। जहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की युवती के परिजनों द्वारा निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी गई।

विज्ञापन
Viral video of youth beating naked

विस्तार

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच की कवायद शुरू कर दी है। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है और लड़की के घरवालों द्वारा युवक की पिटाई की गई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव निवासी एक युवक (20) गांव की किसी लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा है। बताया जाता है कि युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया था। जहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की युवती के परिजनों द्वारा निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी गई। युवक के पिटाई का वीडियो वायरल होने पर घटना की जानकारी हुई।किसी ने वीडियो एसपी सुधीर कुमार सिंह को भी भेजा है। जिस पर उन्होंने जांच कर कार्यवाही की बात कही है। घटना के बाबत युवक के परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। प्रकरण को गांव में ही दबाने का प्रयास चल रहा था। सुधीर कुमार सिंह, एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कप्तानगंज पुलिस को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। फिलहाल उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed