फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Violent clash in tree cutting dispute in azamgarh death of youth mother and son condition critical

Azamgarh: पेड़ काटने के विवाद में हिंसक झड़प, युवक की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

Sun, 18 Dec 2022 02:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 02:37 PM IST
सार

आजमगढ़ के श्रीनगर सियरहा गांव में रविवार सुबह पेड़ काटने को लेकर पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के हमले दूसरे पक्ष के एक युवक की मौत हो गई। वहीं बड़ा भाई और मां गंभीर रूप से घायल है। 
 

विज्ञापन
Violent clash in tree cutting dispute in azamgarh death of youth  mother and son condition critical
घटना के संबंध में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के श्रीनगर सियरहा गांव में रविवार सुबह पेड़ काटने के विवाद में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। मां और उसके दो बेटों पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला हुआ। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मां और एक बेटा अस्पताल में भर्ती है। हमले का आरोप पट्टीदारों पर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव दो पट्टीदारों में पुश्तैनी भूमि का विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बंटवारा हुआ था। घर के सामने खेत में पुराना शीशम का पेड़ था। जिसे शनिवार सुबह एक पक्ष जबरदस्ती काटने लगा। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो पेड़ की कटाई कर रह पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


रिंकू यादव (20) पुत्र रमेश यादव को पट्टीदारों ने घेरकर मारना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए बड़े भाई पिंटू और मां फुलवासी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। चीखपुकार शुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। घायलों को आननफानन जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र था। वहीं मारपीट में घायल फुलवासी और पिंटू का इलाज चल रहा है। पिंटू की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि अभी मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed