फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Violence against minor girl in Azamgarh Found unconsciousness near pond doubt of rape

आजमगढ़ में किशोरी के साथ दरिंदगी: तालाब किनारे बेहोशी की हालत में चादर में लिपटी मिली, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 09 Sep 2022 04:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 04:43 PM IST
सार

आजमगढ़ के जीयनपुर कोवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह तालाब किनारे बेहोशी की हालत में एक किशोरी मिली। किशोरी को चादर में मुंह बांधकर पोखरे के किनारे किसने और क्यों फेंका इसके सही कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
Violence against minor girl in Azamgarh Found unconsciousness near pond doubt of rape
किशोरी के जिला अस्पताल रेफर किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आजमगढ़ के जीयनपुर कोवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह तालाब किनारे बेहोशी की हालत में एक किशोरी मिली। टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने चादर में लिपटी किशोरी को देखकर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।

किशोरी की हालत देख परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। जीयनपुर कोवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी गुरुवार रात भोजन करने बाद मंडई में सो गई थी। शुक्रवार अलसुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब किनारे बेहोशी की हालत में मिली। वो एक चादर में लिपटी थी।
विज्ञापन


किशोरी को चादर में मुंह बांधकर पोखरे के किनारे किसने और क्यों फेंका इसके सही कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। कोतवाल प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि जांच चल रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed