फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vinay was murdered to take revenge for a dispute over drinking alcohol, one accused arrested

Azamgarh News: शराब पीने के लिए हुए विवाद का बदला लेने के लिए हुई थी विनय की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vinay was murdered to take revenge for a dispute over drinking alcohol, one accused arrested
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम रैचंदपट्टी में रविवार की रात हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर गया है जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और आरोपियों के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। ईंट से प्रहार करने के बाद छटपटा रहे विनय के हाथ व पैर पकड़ने में बाल अपचारी ने ही सहायता की थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि तीन दिन पहले शराब पीने के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के लिए विनय की हत्या हुई थी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के भाई विजय कुमार ने दी थी। बताया कि उनका भाई विनय कुमार प्रजापति ग्राम रैचंदपट्टी में कई वर्षों से पशुओं की देखभाल का काम करता था। 28 जुलाई की सुबह सूचना मिली कि किसी ने ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान पता चला कि विनय का तीन दिन पहले गांव के ही दो लड़कों से विवाद हुआ था जिन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने टिंकू उर्फ साहिल और एक बाल अपचारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चिराग जैन ने बताया कि थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने टिंकू उर्फ साहिल को बघावर तिराहे से गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed