फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers troubled by power cuts protested at the substation for 3 hours

Azamgarh News: कटौती से परेशान ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर 3 घंटे किया प्रदर्शन

Sun, 15 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by power cuts protested at the substation for 3 hours
मेहनाजपुर। पिछले तीन महीनों से लगातार बिजली कटौती से त्रस्त मेहनाजपुर के व्यापारियों और ग्रामीणों ने शनिवार को उपकेंद्र का घेराव किया। भीषण गर्मी के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान लोगों ने तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि दिन और रात दोनों समय भारी कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अप्रैल और मई में विद्युत कर्मचारियों ने बताया था कि पुराने तारों और जर्जर खंभों को बदला जा रहा है, जिसके बाद स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, जून में भी बिजली कटौती की समस्या बरकरार रही। शुक्रवार को तंग आ चुके व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और हाइड्रिल की ओर जा रहे ग्रामीणों के साथ मिलकर उपकेंद्र का घेराव शुरू कर दिया। मेहनाजपुर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और फोन के माध्यम से अधिशासी अभियंता, लालगंज और उपजिलाधिकारी, लालगंज को स्थिति से अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि बिजली की समस्या को जल्द दूर कर सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने घेराव समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महामंत्री संदीप गुप्ता, डब्बू सिंह, तूफानी यादव, सिप्पूल, घनश्याम, विपुल, रोशन, यीशु, जुगनू सहित कई व्यापारी और ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड लालगंज के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि ओवरलोड के कारण यह समस्या आ रही है। जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed