फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers stopped Hajipur-Gola road, demonstrated

ग्रामीणों ने रोका हाजीपुर-गोला मार्ग का निर्माण, किया प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped Hajipur-Gola road, demonstrated
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के हाजीपुर-गोला मार्ग के हो रहे निर्माण को शनिवार को ग्रामीणों ने रोक दिया और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हमारी जमीन की गलत ढंग से पैमाइश की गई और उसका मुआवजा नहीं दिया गया। एसडीएम सगड़ी को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया लेकिन अब तक मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

भदौरा मकरंद गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग द्वारा हाजीपुर-गोला मार्ग के निर्माण के लिए हमारी भूमि ली गई है। लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश न करके गलत तरीके से राजनीतिक व्यक्तियों के दबाव में गलत आख्या दी गई है। जिसमें अनेक गाटों की संख्या को दर्ज किया गया है। हमारी मांग है कि इसकी पुन: पैमाइश कराकर हमें उचित मुआवजा दिया जाए। बता दें कि हाजीपुर गोला मार्ग के लिए महुला गढ़वल बांध से गोला पुल तक निर्माण चल रहा है। जिसके लिए किसानों से जमीन ली गई है ताकि मार्ग का निर्माण कराकर इसे पुल से जोड़ा जा सके। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल द्वारा गलत रिपोर्ट दी गई है जिसके कारण मजबूर होकर हमें धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। इस मौके पर राजकुमार यादव, बृजभान यादव, इंद्रेश, छोटेलाल, कमलेश यादव, शिव कुमार, रामकुमार, कमला यादव, प्यारेलाल यादव, रमाकांत यादव, राजपत यादव, रमेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed