फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers stage protest demanding construction of dilapidated road

Azamgarh News: जर्जर खड़ंजा मार्ग के निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2026 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers stage protest demanding construction of dilapidated road
अतरौलिया ब्लॉक के प्रतापपुर छतौरा गांव से दुराजपुर पोलिंग बूथ तक जाने वाला लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा खड़ंजा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह खड़ंजा उखड़ गया है और सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यह मार्ग आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जनपद के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है तथा दोनों जिलों की सीमा को भी जोड़ता है। खराब सड़क के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि नाराज ग्रामीणों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण न तो मार्ग की मरम्मत की जा रही है और न ही उसका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रहलाद सिंह, तूफानी, अमरजीत, सिकंदर, जमीर, राम आज्ञा, राममिलन, धर्मेंद्र, अभिषेक, सुनील, अनीता, सुशीला, रेखा, किरण, जितेंद्र, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed