फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers raised their voice regarding housing

आवास को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised their voice regarding housing
बूढ़नपुर। आवास की मांग को लेकर अहरौला क्षेत्र के गौरी पथरा व बरईपुर पथरा के ग्रामीणों ने शनिवार को बूढ़नपुर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे घनश्याम, पूनम, सौरभ ने बताया कि भारी बारिश के चलते हमारे कच्चे रिहायशी मकान गिर गए। जिसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई फिर भी हम लोगों को आवास नहीं मिला। वहीं गांव के सुनील, सीमा, खुशी, किशोरी, लाल आदि ने बताया कि पात्र होने के बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा हम लोगों का नाम आवास की सूची में नहीं भेजा रहा है। आरोप है कि गांव के प्रधान आवास के बदले धनउगाही की मांग करते हैं, वहीं अपने चहितों को ही योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है, शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीडीओ अहरौला विनोद कुमार बिंद ने बताया कि इस समय आवास की वेबसाइट नहीं चल रही, जिसके चलते पात्रों को आवास नहीं मिल पाया। शीध्र ही इन्हें आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed