फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest against the demand to build the bridge

पुल बनाने की मांगा को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the demand to build the bridge
अहरौला। बिड़हरमयचक खजुरा गांव और पश्चिमपट्टी गांव के बीच स्थित तमसा नदी के बगल में एक्सप्रेस-वे पर पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी पहुंच गई। कुछ ही देर बाद एसडीएम निजामाबाद व फूलपुर मौके पर पहुंचे। आलाधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी न होने पर विधायक से वार्ता कर लखनऊ जाकर अपनी मांग रखेंगे।
विज्ञापन

बिड़हरमयचक खजुरा और पश्चिम पट्टी गांव के बीच तमसा नदी है। यूपीडा ने नदी पर पुल तो बना दिया लेकिन ग्रामीणों का अन्य दर्जनों गांवों से संपर्क समाप्त हो गया। ऐसे में एक्सप्रेस-वे के दूसरी तरफ स्थित दर्जनों गांवों में जाने के लिए ग्रामीणों को 15 से 20 किमी दूर चलकर जाना पड़ रहा है। खजुरा गांव के प्रधान रविंदर यादव ने बताया कि पुल बनाने की मांग को लेकर एसडीएम, यूपीडा के अधिकारियों से लेकर लखनऊ स्थित यूपीडा के कार्यपालक को भी पत्र दिया गया था। यूपीडा के अधिकारियों द्वारा इसका निराकरण करने का भी आश्वासन दिया गया। बावजूद इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसे लेकर ग्रामीण क्षुब्ध हो गए और एक्सप्रेस-वे पर हो रहे कार्य को बंद कराते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम निजामाबाद व एसडीएम फूलपुर रावेंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि अब जिला प्रशासन के हाथ में कुछ भी नहीं है। सांसद और विधायक के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। उनकी बात मानते हुए ग्रामीणों ने सांसद व विधायक से वार्ता कर लखनऊ जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed