फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest against the closure of destitute animals in vegetable market

बेसहारा पशुओं को सब्जी मंडी में बंद कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

Thu, 31 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the closure of destitute animals in vegetable market
सगड़ी के छपरा सुल्तानपुर में लावारिश पशुओं को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव के ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं से तंग आकर बुधवार की सुबह सब्जी मंडी में पशुओं को बंद कर विरोध जताया। साथ ही सैकड़ों ग्रामीण इमिलिया पुलिस चौकी पर पहुंचे और प्रदर्शन कर चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंप कर पशुओं से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

छपरा सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टा पशु हमारी पूरी फसल बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही छुट्टा पशुओं की वजह से आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा तो हम सभी आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे। इमिलिया पुलिस चौकी इंचार्ज भगत सिंह ने कहा कि किसानों की समस्या को हम आगे तक अवगत कराएंगे। जैसा निर्देश होगा वैसे कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान मौके पर चंडी सिंह, नन्हे सिंह, फन्ने सिंह, सौदागर सिंह, संतोष सिंह, शुभे सिंह, विक्टर सिंह व पिंकेश सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed