फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers found goods case of theft lakhs from CRPF jawan house in azamgarh

सोती रही पुलिस: CRPF जवान के घर से लाखों की चोरी मामले में ग्रामीणों को मिला सामान, तीन दिन पहले की है घटना

Thu, 18 Apr 2024 02:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

Azamgarh News: उक्त बैग व अटैची में रखे नकदी व कीमती सामान गायब थे। जानकारी पर सरायमीर थाना पुलिस भी पहुंची और बरामद सामान को ग्रामीणों की मौजूदगी में सीआरपीएफ जवान को सौंप दिया।

विज्ञापन
Villagers found goods case of theft lakhs from CRPF jawan house in azamgarh
खाली पड़े मिले बैग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी सीआरपीएफ जवान के घर से 15 अप्रैल की रात लाखों की चोरी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी थी। पुलिस सोती रही और परिजनों व ग्रामीणों ने ही गुरुवार की सुबह चोरी गए कुछ सामान व बैग गांव से गुजरी नहर के बाहा से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


चोर कीमती सामान निकालने के बाद बरामद बैग को बाहा में फेक गए थे। नंदाव गांव निवासी दिनेश सरोज सीआरपीएफ में जवान हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए हैं। उनकी पत्नी चंदा सरोज गांव की प्रधान हैं। सोमवार की रात दिनेश के घर से चोरों ने नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वे कई बैग साथ उठा ले गए थे। जिसमें बच्चों के कॉपी-किताब के साथ ही ग्राम प्रधान की साड़ी, सीआरपीएफ जवान की वर्दी आदि थे। पीड़ित की तहरीर पर सरायमीर थाना पुलिस मौका-मुआयना करने पहुंची थी। इसके बाद मूकदर्शक बन गई थी। जबकि परिजन व ग्रामीण चोरी गए सामानों की बरामदगी व चोर की तलाश में जुटे हुए थे।

इस बीच, गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ जवान के घर से चोरी हुए कई बैग गांव से कुछ दूरी पर गुजरी नहर के बाहा से ग्रामीणों ने बरामद किया। जिसमें दो अटैची व चार छोटे बैग शामिल हैं। कुछ जरूरी कागजात, सीआरपीएफ जवान की वर्दी, जूता, बेल्ट, कुछ महिलाओं की सठियां, कॉपी-किताब आदि सामान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed