फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers expressed their displeasure over the quota selection process

कोटे की चयन प्रकिया पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Sat, 07 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed their displeasure over the quota selection process
दीदारगंज क्षेत्र के बरौला गांव में बैठक की सूचना पर कोटे के आवंटन को लेकर नाराजगी जताते ग्रामीण - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मार्टीनगंज विकासखंड के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पिपरौला गांव में शनिवार को ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने कोटे की दुकानें की चयन प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

गांव के इंद्रेश, संपत्ति, हरकेश, शिवप्रसाद, धर्मेंद्र, धर्मराज, नीरज, जितेंद्र, आशीष, राकेश, पतिराज, रमेश, सुनील राजभर आदि लोगों ने बताया कि हम लोगों को सूचना दी गई थी कि सात अगस्त को गांव के प्राथमिक पाठशाला पर सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर बैठक करनी है लेकिन यहां आने के बाद सस्ते गल्ले की दुकान को लेने के लिए गांव के करीब आधा दर्जन लोग बैठे थे। जिसमें गांव के रामजतन, काशीराम, आशीष, इंद्रेश, राकेश पहले से तैयार बैठे थे। प्रभारी एडीओ पंचायत मार्टीनगंज बृजेश यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित यादव, ग्राम विकास अधिकारी विनोद सरोज, ग्राम पंचायत अधिकारी राजकरन कैथल, ग्राम विकास अधिकारी मिथलेश कुशवाहा द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए हाथ उठाकर, पर्ची डालकर, वोट करने के लिए ग्रामीणों से कहा गया। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया कहा कि यह सरासर गलत है कि गांव में यह सूचना नहीं दिया गया कि कोटे की दुकान का आवंटन करना है। बैठक की सूचना देने के बाद जबरदस्ती हो रहे चयन प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मौके पर मांग किया कि गांव के लोगों को एक निर्धारित तिथि चयन प्रक्रिया के लिए दे दी जाए ताकि गांव के सभी नागरिक आकर सर्वसम्मति से अपना एक कोटेदार चुन सकें। गांव के प्रधानपति जय सिंह सहित गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हमको भी कोटे के आवंटन की सूचना नहीं थी। जाते-जाते प्रभारी एडीओ पंचायत बृजेश यादव ने कहा कि हम लोग अब अपने स्तर से कोटे की दुकान निर्विरोध आवंटित कर देंगे। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध जताकर डीएम से निष्पक्ष सस्ते गल्ले की दुकान की आवंटित करने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed