फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated when water supply was stopped

पानी की सप्लाई बंद होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated when water supply was stopped
विकासखंड के पकड़ी ग्राम सभा में ढ़ाई माह से पानी की सप्लाई की टंकी के नलकूप का मोटर जला पड़ा है। इससे ग्रामीणों की जिससे पानी की सप्लाई बंद है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में जलनिगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

पकड़ी ग्राम सभा में ढ़ाई लाख लीटर उच्च क्षमता की जल निगम द्वारा पानी की टंकी लगाई गई है। जिससे ग्राम सभा के लगभग 500 घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। लगभग ढ़ाई माह पूर्व नलकूप का मोटर जल गया। इसके चलते पानी की सप्लाई ठप हो गई है। पकड़ी गांव के प्रधान वीरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि नलकूप के मोटर जलने की शिकायत खंड विकास अधिकारी से किया गया। इसके बाद जल निगम के एक्सईएन और मंडलीय अधिकारी को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक इस समस्या का कोई निवारण नहीं किया गया। जिससे गांव के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पांच माह पूर्व गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए आरसीसी को तोड़ नाली खोदी गई। इससे लोगों को आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा, विभाग उसे भी ठीक नहीं कराया, जबकि पाइप लाइन बिछाने और रंगाई पोताई के साथ रख रखाव के लिए सरकार की तरफ से लाखों रुपये आवंटित किए गए है। प्रधान ने मांग किया कि यदि तोड़े गए आरसीसी रास्ते को ठीक नहीं कराया गया, तो अब इसकी शिकायत समाधान दिवस में की जाएगी। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव, ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रसाद यादव, राम भजन, बृजेश यादव, सरजू गिरी, सूबेदार गिरी, अच्छेलाल यादव, विक्रम, जियालाल, शैलेश यादव, अंकित मौर्य, पलकधारी, भानुमति, प्रभावती देवी, दुर्गावती देवी, तीजा देवी, सुमन देवी, गीता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed