फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated for non-construction of Rapata bridge

रपटा पुल न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Feb 2022 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for non-construction of Rapata bridge
बांका गांव के पास रपटा पुल न बनने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को पुल के पास प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर अगर पुल का निर्माण नहीं कराया जाता है तो वे विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 12 नवंबर को भी रपटा पुल बनवाने के लिए प्रदर्शन किया था। 15 नवंबर को ब्लाक के अधिकारी वहां पहुंचे और उसका बजट तैयार कराया। पुल का निर्माण जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। तत्कालीन विकास खंड अधिकारी इरशाद अहमद, टेक्निकल अभियंता रोशन लाल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि लोग मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों को आस जगी थी कि काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। पर जब निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने शनिवार को फिर पुल निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान हीरालाल यादव ने बताया कि इसके लिए बकायदा ब्लॉक से विकास खंड अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और इसका निरीक्षण करने के बाद एस्टीमेट बनवाया और कहा कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। काम शुरू न होने की स्थिति में हम ग्रामीण आने वाले मतदान का बहिष्कार करेंगे। शिव सागर पटेल ने कहा कि यह एक मात्र रास्ता है। जिससे हजारों लोगों का आना जाना होता है और पुल नहीं तो वोट नहीं यह सही है। रामजतन ने बताया कि इसके लिए कई बार प्रयास किया गया पर किसी ने अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया। संजय कुमार ने बताया इस गांव में अभी तक कोई राजनीतिक पार्टी ना तो वोट मांगने आई है और ना वोट डालने के लिए कहा है। हम लोग वैसे ही उपेक्षित है तो हम उपेक्षित ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed