फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers are on alert due to fear of leopard

Azamgarh News: तेंदुए से खौफजदा ग्रामीण कर रहे रतजगा

Thu, 29 Aug 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers are on alert due to fear of leopard
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के रघुनाथपुर और अनंतपुर गांव में बीते एक हफ्ते से लगातार तेंदुए की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा की जा रही जांच से लोगों में रोष व्याप्त है। बुधवार को लोगों ने गांव में वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्रामीणों द्वारा बार-बार क्षेत्र में तेंदुआ होने की बात कही जा रही है। वहीं वन विभाग की टीम कभी मौके से मिले निशान को कुत्ते का पंजा तो कभी सियार का पंजा तो कभी सोनियार का पंजा बता रही है। जबकि मंगलवार की रात में लगभग एक दर्जन लोगों ने जंगली तेंदुए को देखने का दावा किया। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग को भी दी। मौके पर वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने रात में काफी छानबीन की लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। जंगली तेंदुए की आवाज को लोगों ने दो दिन पहले सीसीटीवी फुटेज के रिकॉर्डिंग में सुना और देखा और उसे वायरल भी किया। आवाज तो पूर्ण रूप से तेंदुए की लग रही थी, इसके बाद भी वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तेंदुए के होने की आशंका से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। लोग रात में 10 से 15 की संख्या में झुंड बनाकर लाठी-डंडे से लैस होकर पूरी रात पहरा दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि अगर वन विभाग अपनी सक्रियता नहीं दिखाएगा तो हम लोग सड़क पर उतरेंगे और मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचाएंगे। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सुधाकर सिंह, गोलू राजभर, अंगद राजभर, विवेक राजभर, ओमकार राजभर, नीरज तिवारी, राजनाथ तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed