फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village head's body found hanging from a tree, family members accused of murder

Azamgarh News: ग्राम प्रधान का पेड़ पर लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 08 Mar 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Village head's body found hanging from a tree, family members accused of murder
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर गांव के प्रधान बलराम निषाद (50) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर महुआ के पेड़ पर से लटकता मिला। ग्रामीणों व परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव उतारने नहीं दिया। लगभग 12 घंटे बाद पुलिस शाम पांच बजे शव को पेड़ से उतारी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

टहर किशुनदेवपुर के प्रधान बलराम निषाद बुधवार रात 11 बजे किसी का फोन आने पर घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। बृहस्पतिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थिति महुआ के पेड़ पर प्रधान का शव फंदे से लटकता मिला। शव का पैर जमीन से लगभग सटा हुआ था। यथास्थिति देख कर परिजनों व ग्रामीणों ने प्रधान की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतारने नहीं दिया। एसपी-डीएम को मौके पर बुलाए जाने की मांग की। जानकारी होने पर एएसपी सिटी चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना था कि इसके पूर्व भी गांव में विगत पांच साल के अंदर ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है और किसी भी मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लगभग 12 घंटे बाद एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा के पहुंचने और जल्द खुलासा के साथ अनुमन्य मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed