फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village guard should give timely information to the police: SP

पुलिस को समय से सूचनाएं दे ग्राम प्रहरी: एसपी

Wed, 27 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Village guard should give timely information to the police: SP
मेजवां। पुलिस थानों व कोतवाली की व्यवस्थाओं को सुधारने के उद्देश्य को लेकर एसपी का औचक निरीक्षण जारी है। बुधवार को एसपी ने फूलपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया कि समय से सूचनाएं पुलिस को दे ताकि समय रहते कार्रवाई कर घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही एसपी ने मालाखाना मोहर्रिर को काम में रूचि न लने पर कड़ी चेतावनी भी जारी किया। एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को शहर कोतवाली का निरीक्षण किया था। इसके बाद बुधवार को वे मय दल बल फूलपुर कोतवाली पहुंच गए। यहां एसपी ने थाने में खड़े दो व चार पहिया वाहनों का अभियान चला कर निस्तारित करने व दाखिलशुदा/सीज वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से खड़ी करवाए जाने को कहा। उन्होंने मालखाना मोहर्रिर को ठीक ढंग से कार्य न करने पर कड़ी चेतावनी दी। इसके साथ ही वाहनों का 60 दिनों के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने भोजनालय को सात दिनों के अंदर मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रहरियों से भी एसपी ने मुलाकात किया और कहा कि कोई भी सूचना समय से पुलिस को उपलब्ध कराए ताकि घटनाओं को रोका जा सके। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों से समय सीमा के अंदर असलहा खोलने व चलाने को कहा। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर आरक्षी इमरान, सोनू यादव व सत्येंद्र कुमार को सम्मानित भी किया गया। एसपी के औचक निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed