फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village Development Panchayat suspended for not providing records in investigation

जांच में अभिलेख न उपलब्ध कराने पर ग्राम विकास पंचायत निलंबित

Wed, 11 Aug 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Village Development Panchayat suspended for not providing records in investigation
सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा टीम गठित कर परियोजना निदेशक डीआरडीए और अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम से मार्टीनगंज विकास खंड के बनगांव की जांच कराई गई। जांच के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करते हुए विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ कर दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि गठित टीम द्वारा 25 दिसंबर 2020 से 25 मई 2021 के बीच कराए गए कार्यों की जांच की गई। जिसमें अमनावे सरहद से पीच रोड तक खड़ंजा निर्माण कार्य का अनियमित तरीके से भुगतान, नहर से दिनेश के घर तक खड़ंा निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त होने के कारण और जांच अधिकारी परियोजना निदेश के बार-बार निविदा से संबंधित अभिलेख मांगे जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश कुमार यादव द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके लिए इन्हें प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया। जिसके कारण इन्हें निलंबित करते हुए विकास खंड ठेकमा से संबद्घ कर दिया गया है। उक्त मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत तहबरपु केे जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ कहा गया है। वह तीन सप्ताह में जांच कर आख्या अंतिम निर्णय लिए प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed