फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vijay from SP, Sanjay along with Sanjay from BJP filed nomination

सपा से विजय, भाजपा से संजय के संग निर्दल जयप्रकाश ने किया नामांकन

Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vijay from SP, Sanjay along with Sanjay from BJP filed nomination
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामजदगी के पर्चे दाखिल होने के बाद से ही जोड़तोड़ तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से विजय यादव, भाजपा से संजय निषाद व निर्दल जय प्रकाश ने शनिवार को गहमागहमी के बीच पर्चा दाखिल किया। इस प्रतिष्ठापरक चुनाव में राजनीतिक दलों की रुचि को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। नेहरू हाल समेत पूरे कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बैरिकेडिंग करके पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

सबसे पहले सपा के विजय यादव ने प्रस्तावकों के साथ नेहरू हाल पहुंच कर सादगी से अपना दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। विजय यादव सेठवल जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। पूर्व वे मोहम्मदपुर ब्लाक के प्रमुख भी रह चुके है। विजय यादव के बाद निर्दल जयप्रकाश भी प्रस्तावकों के साथ पहुंचे और अपना नामांकन आरओ के समक्ष प्रस्तुत किया। डेढ़ बजे के लगभग भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद हजारों कार्यकर्ताओं व वाहनों के काफिले के साथ नामाकंन पहुंचे। जुलूस पर प्रतिबंध बावजूद उनका काफिला कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया। वहां जुलूस रोक दिया गया। नेहरू हाल के पास बने बैरिकेडिंग से वे प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने पहुंचे और दो सेट में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन के बाद हुई जांच में सभी नामांकन मिले वैध
आजमगढ़। नामांकन में विजय यादव ने दो बार में चार सेट, संजय निषाद ने दो सेट और जय प्रकाश यादव ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। शाम तीन बजे नामांकन का समय समाप्त होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसके सभी के नामांकन वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। जांच में सभी के नामांकन वैध पाए गए हैं। तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिसमें एक सपा, एक भाजपा और एक निर्दल प्रत्याशी शामिल है। भाजपा प्रत्याशी द्वारा जुलूस निकालने की जानकारी नहीं है लेकिन हम इसकी जांच कराएंगे।
राजेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed