{"_id":"660fcf206587d8ef9c01426b","slug":"video-two-youths-showing-weapons-goes-viral-on-social-media-in-azamgarh-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सोशल मीडिया पर दो युवकों का असलहा दिखाते Video Viral, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सोशल मीडिया पर दो युवकों का असलहा दिखाते Video Viral, जांच के आदेश
Fri, 05 Apr 2024 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 03:45 PM IST
सार
Azamgarh News: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। इस बीच, असलहा के साथ वायरल वीडियो को पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लिया है। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
असलहा के साथ वायरल हुआ वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ में सोशल मीडिया पर दो युवकों का असलहे के साथ प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने एसओ अहरौला को इसे संज्ञान में लेते हुए जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बताते चलें की सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा असलहों का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल ही में बरदह थाना क्षेत्र की एक युवती का असलहे के साथ रील बनाने का मामला प्रकाश में आया था। जांच में पाया गया कि युवती के हाथ में असलहा नहीं बल्कि लाइटर है। यह मामला तो रफ-दफा हो गया लेकिन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दो युवकों के हाथों में असलहा लेकर प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हो गया।
विज्ञापन
यह फोटो अहरौला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने एसओ अहरौला को उक्त मामले की जांच सौंप दी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि उक्त फोटो अहरौला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसलिए इसकी जांच एसओ अहरौला को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन