फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of waving weapon goes viral, police engaged in investigation

Azamgarh News: असलहा लहराने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Nov 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Video of waving weapon goes viral, police engaged in investigation
आजमगढ़। ''हम मौत से प्यार रखते है, तुम राधा हो फूल रखा करो बालों में, हम रावण के भक्त है, आंखों में अंगार रखते है।'' कुछ इस तरह के डायलॉग के साथ हाथों में असलहा लिए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यही नहीं युवाओं का एक वर्ग गैंग बनाकर इस कार्य को अंजाम देने में लगा है। खुलेआम अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहा है। मामला संज्ञान में आते ही एसपी सिटी ने मामले की जांच शुरु करा दी। साथ ही इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की भी बात कही।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हवा बनाने के लिए कई युवक अलग-अलग पैंतरे आजमा रहे हैं। गंभीरपुर के रहने वाले कुछ युवकों की ओर से हवा बनाने के लिए डायलाॅग के साथ हाथों में हथियार। मूंछो पर तांव व आंखों पर काला चश्मा लगाकर दनादन गालियां देना, असलहा व तलवार लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। युवक अपना नाम पंकज निवासी मखदुमपुर थाना गंभीरपुर लिखा है। इसी के साथ अलग-अलग आईडी से असलहा व गाली गलौज का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इन युवाओं की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


00

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स असलहा लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। इस मामले की जांच एसओ गंभीरपुर को सौंपी गई है। ये सभी अलग-अलग नामों से गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर गलत व आपत्तिजनक फोटो डाल रहे है। इनके व इनके गैंग मेंबरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इनके परिजनों को बुलाकर बताया जाएगा उनके बच्चें क्या काम कर रहे है। उनको हिदायत दी जाएगी लेकिन कोई अगर अपराध करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed