फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of fight in land dispute goes viral, case against six

Azamgarh News: भूमि विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, छह पर मुकदमा

Sun, 25 Feb 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Video of fight in land dispute goes viral, case against six
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रीवा बभनगावा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया और एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रीवा बभनगावा गांव निवासी राममिलन यादव व पड़ोसी नंदलाल यादव के बीच आबादी की जमीन पर निर्माण को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। राममिलन उक्त भूमि पर निर्माण करा रहे थे। जिसका नंदलाल के घर की औरतों ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक दूसरे पर लाठीडंडे से हमला किया गया। जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाबत राममिलन की तहरीर पर गंभीरपुर थाना पुलिस ने नंदलाल समेत उनके पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि राममिलन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed