फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of dancing with illegal weapons at birthday party goes viral

Azamgarh News: जन्मदिन पार्टी में अवैध असलहों के साथ डांस का वीडियो वायरल

Tue, 31 Mar 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Video of dancing with illegal weapons at birthday party goes viral
जन्मदिन की पार्टी में मंच पर असलहा लहराता युवक। श्रोत-वीडियो ग्रैब
आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवक अवैध असलहों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो क्षेत्र के हरैया गांव का बताया जा रहा है। इस वीडियो के संज्ञान में आते ही एसपी ग्रामीण ने जीयनपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यह वीडियो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव का बताया जा रहा है। गांव में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में जहां मंच पर बार-बालाएं डांस कर रही थीं, वहीं कुछ युवक खुलेआम अवैध हथियार लहराते हुए नाचते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो हरैया गांव निवासी रिशु उर्फ रिशु और विशाल के घर का बताया जा रहा है, जहां यह आयोजन हुआ था। उक्त वीडियो में मच पर चढ़कर तमंचे की नाल में रुपये का नोट लगाकर एक युवक डांसर को देते दिखाई दे रहा है। वहीं नीचे बैठे लोग शोर मचा रहे हैं।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश पर पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed