फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vicious criminal injured in police encounter, two arrested

Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल, दो गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vicious criminal injured in police encounter, two arrested
अहरौला। थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह शातिर अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में देवरिया निवासी युवक की हत्या कर शव अहरौला थाना क्षेत्र में फेंकने की घटना में वांछित एक अभियुक्त जहां पुलिस की गोली से घायल हो गया तो वहीं उसके दो साथी गिरफ्तार कर लिए गए। घायल को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। मौके से पुलिस ने तमंचा-कारतूस व मृत युवक की कार को भी बदमाशों के पास से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के मारल थाना अंतर्गत कपरियापार गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा की लाश बीते 14 अक्तूबर की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र में सकतपुर-बरामदपुर गांव के सिवान में सड़क किनारे झाड़ियों में लहूलुहान हाल में पड़ी मिली थी। राहगीरों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तब अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया था। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर थाने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान की थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया था कि मृतक प्रयागराज में रह कर पढ़ाई करता था और अपने मामा की कार साथ रख कर उसे चलाकर अपना भरण पोषण भी करता था। 13 अक्टूबर को वह प्रयागराज से सवारी लेकर कहीं जाने के लिए निकला था। परिजनों ने कार गायब होने की भी बात कही। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी की कवायद में जुट गई। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दुर्वासा-गहजी मार्ग पर कार सवार कुछ युवक मौजूद हैं, जो कार खड़ी है वह संभवत: देवरिया निवासी युवक की है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही कार सवार युवकों ने पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी वहीं दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान अंकित सिंह निवासी लहुंआकला थाना कोतवाली देवगांव के रूप में की गई। पकड़े गए उसके साथियों के नाम नवनीत सिंह बलिया जिले के बैरिया थाना अंतर्गत बहुवारा गांव व निशांत सिंह देवगांव कोतवाली के कबिलहा गांव बताया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पकड़े गए अन्य बदमाशों से पूछताछ की कवायद में जुटी है। मौके से पुलिस ने मृत देवरिया निवासी युवक से छीनी गई कार के साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
गाड़ी न चलाने देने पर बोतल से गले पर प्रहार कर की गई हत्या
आजमगढ़। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे प्रयागराज से कार में सवार हुए थे। अंकित नशे में धुत होकर चालक के बगल वाली सीट पर बैठा था और रास्ते में बार-बार चालक दुर्गेश मिश्रा से गाड़ी चलाने के लिए मांग रहा था। जिसे लेकर अंकित व दुर्गेश के बीच कई बाहर कहासुनी भी हो गई थी। कार में पकड़े गए बदमाशाें के अलावा भी एक युवक शामिल था। गाड़ी चलाने के विवाद को लेकर ही अंकित ने शराब की बोतल फोड़ कर दुर्गेश के गले पर प्रहार कर दिया। जिसके बाद पीछे बैठे निशांत ने गले पर गमछा कस दिया। इसके बाद अहरौला के सकतपुर-बरामपुर के पास शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। वे दुर्गेश की कार को काटने के लिए किसी व्यापारी से बात किए थे और उसी से मिलने जा रहे थे कि पुलिस ने मुठभेड़ हो गई। पुलिस बदमाशों के चौथे साथी व उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है, जो कार को काटने की बात की थी। पुलिस द्वारा पकड़ा गया नवनीत सिंह के पिता पुलिस महकमे में दीवान के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed