{"_id":"65fe8ed20e1f498b2509fed0","slug":"verification-of-five-thousand-farmers-pending-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-113031-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पांच हजार किसानों का सत्यापन लंबित, खरीद भी शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पांच हजार किसानों का सत्यापन लंबित, खरीद भी शून्य
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल के तीनों जनपदों में गेहूं खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण तो तेजी से हो रहा है लेकिन 22 दिन बाद भी खरीद शून्य है। वहीं, पांच हजार किसानों का अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया हैं।
गेहूं खरीद के लिए मंडल में 213 क्रय केंद्र एक मार्च से ही सक्रिय कर दिए गए हैं। इसमें आजमगढ़ में 81, मऊ में 61 व बलिया में 71 क्रय केंद्र बने हैं। खरीद शुरू होने के 22 दिन बाद भी किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं की बोहनी नहीं हो पाई है। गेहूं खरीद के लिए किसान पंजीकरण की बात की जाय तो आजमगढ़ मंडल पंजीकरण में प्रदेश में चौथे स्थान पर है। यहां 12170 किसानों का पंजीकरण हुआ है। इसमें आजमगढ़ में 4885, बलिया में 4532 और मऊ में 2753 पंजीकरण हुए हैं। जबकि पांच हजार किसानों का पंजीकरण अभी तहसीलों में लंबित पडे हुए हैं। 22 दिन बाद भी किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं नहीं खरीदा जा सका है।
इस संबंध में संभागीय खाद्य नियंत्रक राममूर्ति पांडेय ने कहा कि अभी किसानों की फसल तैयार नहीं हैं। जिसके कारण क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं आ रहा है लेकिन क्रय केंद्रों पर खरीद की पूरी व्यवस्था है। किसानों का पंजीकरण भी तेजी से कराया जा रहा है।