फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vendor dies after falling from express train

Azamgarh News: एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर वेंडर की हुई मौत

Mon, 15 Apr 2024 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vendor dies after falling from express train
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव के पास रविवार की देर रात चलती ट्रेन से गिरकर वेंडर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ से शाहगंज जा रही मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस से वेंडर गिर गया था।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से सूरत जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आजमगढ़ से शाहगंज जा रही थी। अभी ट्रेन फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकोहिया गांव के पास पहुंची थी कि ट्रेन में तैनात वेंडर चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे के कीमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक खुरासन रोड को दिया। स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से सूचना फूलपुर कोतवाली पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पास में ही मृतक की मोबाइल भी बरामद हुई। जिससे परिजनों से बात होने पर मृतक की पहचान संजीत मिश्रा 40 निवासी शादीपुर थाना गोरिया कोठी जिला सिवान प्रांत बिहार के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed